सब्सक्राइब करे youtube चैनल indeclinable in hindi , अविकारी शब्द (अव्यय) किसे कहते है ? अव्यय किसे कहते हैं , भेद , प्रकार , उदाहरण , meaning in english ? avyav kise kahate hain ? अविकारी शब्द (अव्यय) जिस शब्द अथवा शब्दांश के रूप में लिंग, वचन, पुरुष, कारक आदि के कारण कोई विकार उत्पन्न नहीं होता, उसे अव्यय कहते है। ऐसे
शब्द में कोई रूपान्तर नहीं होता। ऐसे शब्द हर स्थिति में अपने रूप में बने रहते हैं। ऐसे शब्दों का व्यय नहीं होता, अतः ये अव्यय हैं। जैसे- जब, तब, ठीक, एवं, अरे, किन्तु, परन्तु, बल्कि, कब, क्या, क्यों आदि । अव्यय के चार भेद किए गए हैं-
(1) क्रियाविशेषण (2) सम्बन्धबोधक (3) समुच्चयबोधक (4) विस्मयादिबोधक (1) क्रियाविशेषण – जिस अव्यय से क्रिया, विशेषण या दूसरे क्रियाविशेषण की विशेषता जानी जाती है उसे क्रिया विशेषण कहते हैं। जैसे-..यहाँ, वहाँ,
जल्दी-जल्दी, धीरे, अभी, बहुत, कम आदि । राम धीरे-धीरे टहलता है, मोहन बहुत अच्छा लड़का है, राम बहुत धीरे चलता है । यहाँ धीरे-धीरे टहलना क्रिया की विशेषता बतलाने के कारण क्रियाविशेषण है। दूसरे वाक्य में ‘बहत‘ क्रियाविशेषण है, क्योंकि वह ‘अच्छा‘ विशेषण की विशेषता बताता है। इसी तरह तीसरे वाक्य में ‘बहुत‘ क्रियाविशेषण है, क्योंकि वह दूसरे क्रियाविशेषण ‘धीरे’ की विशेषता बतलाता है। क्रियाविशेषण के कुछ उदाहरण संस्कृत क्रियाविशेषण- कदाचित, प्रायः, बहुधा, पुनः, वृथा, अकस्मात्,
अन्यत्र, वस्तुतः, संप्रति, सर्वत्र, सर्वदा, सर्वथा, साक्षात् आदि। आज, कल, परसों, बारबार, आगे, सामने आदि तद्भव क्रियाविशेषण हैं। उर्दू क्रियाविशेषण- शायद, जरूर, बिलकुल, अकसर, फौरन, बाला आदि तत्सम क्रियाविशेषण हैं । तद्भव क्रियाविशेषण हैं-हमेशा, सही, नगीच, जल्दी, खूब, आखिर आदि। (2) सम्बन्धबोधक अव्यय (preposition) – जो अव्यय संज्ञा के बहुधा पीछे आकर उसका सम्बन्ध वाक्य के किसी दूसरे शब्द के साथ दिखलाता है उसे सम्बन्धबोधक कहते हैं। जैसे-. धन के बिना किसी का काम नहीं चलता, नौकर गाँव
तक गया, रात भर जागना अच्छा नहीं होता। इन वाक्यों में ‘बिना‘, ‘भर‘, ‘तक‘ सम्बन्धबोधक अव्यय हैं।
(3) समुच्चयबोधक अव्यय (conjunction) -जो अव्यय किसी क्रिया या संज्ञा की विशेषता न बतलाकर एक वाक्य या शब्द का सम्बन्ध दूसरे वाक्य या शब्द से मिलाता है उसे समुच्चयबोधक कहते हैं। जैसे- और, यदि, तो, क्योंकि आदि । ‘हवा चली और पानी बरसा’ में ‘और’ समुच्चयबोधक अव्यय है। दो और दो चार होते हैं–इस वाक्य में ‘और’ समुच्चयबोधक है जो शब्दों को जोड़ता है।
(4) विस्मयादि बोधक (interjection) – जिन अव्ययों का सम्बन्ध वाक्य से नहीं रहता, जो वक्ता के केवल हर्ष, शोकादि भाव सूचित करते हैं उन्हें विस्मयादिबोधक अव्यय कहते हैं। जैसे- ‘हाय ! अब मैं क्या करूँ ! हैं ! यह क्या कहते हो ! यहाँ ‘हाय‘ दुख, और ‘हैं’ आश्चर्य एवं क्रोध व्यक्त करता है। जिन वाक्यों में ये शब्द हैं उनसे इतना कोई सम्बन्ध नहीं है। अतः ‘हाय’ और ‘हैं’ विस्मयादिबोधक अव्यय हैं ।
आज के इस आर्टिकल में हिंदी व्याकरण के एक महत्वपूर्ण टॉपिक अव्यय (Avyay) के बारे में बताया गया है जिसमे आप अव्यय क्या होता है, अव्यय के भेद कितने होते हैं और सभी प्रकार अव्यय के उदाहरण आदि के बारे में पढ़ सकते हैं।
Avyay Kise Kahate Hain | Avyay Kitne Prakar Ke Hote Hain
अव्यय (Avyay) – जिन शब्दों के रूप ‘लिंग’, ‘वचन’ और ‘कारक’ के अनुसार नहीं बदलते हैं, उन्हें ‘अव्यय’ कहा जाता है।
✅ ‘अव्यय’ को ‘अविकारी शब्द’ भी कहा जाता है।
जैसे – राम धीरे-धीरे जाता है। मैं प्रतिदिन पढता हूँ। तुम अवश्य घर जाओगे आदि।
ऊपर दिए गए वाक्यों में धीरे-धीरे, प्रतिदिन और अवश्य ‘अव्यय’ शब्द हैं। इन शब्दों में ‘लिंग’, ‘वचन’ और ‘कारक’ के कारण कोई परिवर्तन नहीं होता हैं।
अव्यय कितने प्रकार के होते हैं –
हिंदी व्याकरण में अव्यय के 4 भेद होते हैं जो की नीचे लिखे गए हैं –
1 . क्रिया-विशेषण अव्यय
2 . सम्बन्धबोधक अव्यय
3 . समुच्चबोधक अव्यय
4 . विस्मयादिबोधक अव्यय
1 . क्रिया-विशेषण अव्यय –
क्रिया की विशेषता बताने वाले अव्यय शब्द को ‘क्रिया-विशेषण अव्यय’ कहा जाता है।
जैसे –
वह प्रतिदिन पढता है। कुछ खाने को दो। राम धीरे-धीरे गाता है। इन वाक्यों में प्रतिदिन, कुछ और धीरे-धीरे शब्द क्रिया की विशेषता बता रहे हैं, अतः ये शब्द क्रिया-विशेषण हैं।
क्रिया-विशेषण के भेद : मुख्य रूप से क्रिया-विशेषण के पांच भेद है।
1 . कालवाचक, 2 . स्थानवाचक, 3 . परिमाणवाचक, 4 . रीतिवाचक, 5 . प्रश्नवाचक।
1 . कालवाचक क्रिया-विशेषण – जिन शब्दों से ‘क्रिया’ के होने का समय का बोध हो, उसे कालवाचक क्रिया-विशेषण कहते हैं।
जैसे – आज, कल, परसो, अब, जब, कब, तब, तभी, सदा, प्रतिदिन, पश्चात, तभी, जभी, कभी आदि।
2 . स्थानवाचक क्रिया-विशेषण – जिन शब्दों से क्रिया के होने के स्थान का बोध हो, उसे स्थानवाचक क्रिया-विशेषण कहते हैं।
जैसे – यहाँ, वहाँ, जहाँ, कहाँ, अंदर, नीचे, पास, दूर, इधर, उधर, जिधर, चारों ओर, आर-पार आदि।
3 . परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण – जिस शब्द से क्रिया के परिमाण या अधिकता या न्यूनता का पता चले, उसे परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण कहते हैं।
जैसे – ज्यादा, कम आदि।
4 . रीतिवाचक क्रिया-विशेषण – जिस शब्द से क्रिया की रीति का पता चले, उसे रीतिवाचक क्रिया-विशेषण कहते हैं।
जैसे – ऐसे, वैसे, कैसे, ज्यों, त्यों, ठीक, गलत, तेज, धीरे-धीरे, अचानक, शांतिपूर्वक, सुखपूर्वक आदि।
5 . प्रश्नवाचक क्रिया-विशेषण – जिस क्रिया-विशेषण से प्रश्न का बोध हो, उसे प्रश्नवाचक क्रिया-विशेषण कहते हैं।
जैसे – क्यों, क्या, किसलिए, कैसे, किस कारण आदि।
2 . सम्बन्धबोधक अव्यय –
‘सम्बन्धबोधक’ अव्यय ऐसे अविकारी अव्यय शब्दों को कहा जाता हैं, जो ‘संज्ञा’ या ‘सर्वनाम’ के साथ आकर उनका ‘सम्बन्ध’ वाक्य के अन्य शब्दों के साथ बताते हैं।
जैसे –
तुम्हारे बिना हमारा यहाँ कौन हैं ?
घर के अंदर सोये रहना अच्छा नहीं हैं।
इन वाक्यों में ‘बिना’ और ‘अंदर’ सम्बन्धबोधक अव्यय है।
अन्य सम्बन्धबोधक – पास, दूर, नीचे, पहले, बाद, समान, विरुद्ध, कारण, अनुकूल, बिना, के साथ, बाहर, प्रतिकूल, अनुसार, प्रति, लिए, हेतु, सिवा, अतिरिक्त, रहित, योग्य आदि।
3 . समुच्चबोधक अव्यय –
दो शब्दों या वाक्यांशों को जोड़ने या अलग करने वाले अव्यय शब्द को समुच्चबोधक अव्यय कहा जाता हैं।
जोड़ने वाले शब्द संयोजक और अलग करने वाले विभाजक कहे जाते है। और तथा एवं आदि संयोजक है, परन्तु, किन्तु, मगर, क्योंकि, ताकि, की, तो, इसलिए आदि विभाजक शब्द है।
समुच्चयबोधक के दो भेद हैं – (1) समानाधिकरण, (2) व्यधिकरण।
(1) समानाधिकरण – ‘मुख्य वाक्य’ को जोड़ने वाले ‘अव्यय’ को ‘समानाधिकरण’ कहते हैं। जैसे – और, तथा, एवं, अथवा, या, अथ, नहीं तो आदि।
(2) व्यधिकरण – एक वाक्य में जब एक या एक से अधिक ‘आश्रित वाक्य’ अव्यय के द्वारा जोड़े जाते हैं, तो उसे व्यधिकरण कहा जाता है।
जैसे – क्योंकि, जोकि,, ताकि, यधपि, तथापि, किन्तु, परन्तु, लेकिन, इसलिए आदि।
4 . विस्मयादिबोधक अव्यय –
जिन ‘अव्यय’ शब्दों से हर्ष, विषाद, घृणा, आश्चर्य, आदि मन के भावों को प्रकट किया जाता हैं, उन्हें ‘विस्मयादिबोधक अव्यय’ कहा जाता है।
जैसे – आह, हाय, हाय रे, हाय-हाय, छि:छि:, धिक्, अरे, हा, चुप, धत, उफ, वाह आदि।
अभ्यास :
(क) अव्यय किसे कहते हैं? सोदाहरण स्पष्ट करें।
(ख) अवयव के कितने भेद हैं? नाम लिखें।
(ग) क्रिया-विशेषण की परिभाषा दें। क्रिया-विशेषण के भेदों सोदाहरण स्पष्ट करें।
(घ) विस्मयादिबोधक अव्यय किसे कहते हैं? समझाकर लिखें।
(च) समुच्चयबोधक अव्यय को उदाहरण देकर स्पष्ट करें।
Final Thoughts –
आप यह हिंदी व्याकरण के भागों को भी पढ़े –
- व्याकरण | भाषा | वर्ण | स्वर वर्ण | व्यंजन वर्ण | शब्द | वाक्य | संधि | स्वर संधि | व्यंजन संधि | विसर्ग संधि | लिंग | वचन | कारक
- संज्ञा | सर्वनाम | विशेषण | क्रिया | काल | वाच्य | अव्यय | उपसर्ग | प्रत्यय | समास | विराम चिन्ह | रस-छंद-अलंकार
- हिन्दी मुहावरे एवं उनके अर्थ | विलोम शब्द | पर्यायवाची शब्द | अनेकार्थी शब्द | अनेक शब्दों के लिए एक शब्द | सहचर शब्द।