ऐसा कौन सा देश है जहां पर स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता है? - aisa kaun sa desh hai jahaan par svatantrata divas nahin manaaya jaata hai?

1. विश्व में भारत के अलावा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और किस देश में मनाया जाता है?

(क) दक्षिण कोरिया, बहरीन और पाकिस्तान
(ख) उत्तर कोरिया, अफगानिस्तान और नेपाल
(ग) दक्षिण अफ्रीका, जापान और भूटान
(घ) दक्षिण कोरिया, बहरीन और कांगो

2. ऐसा कौन सा देश जो आज तक किसी का गुलाम नहीं?
(क) नेपाल
(ख) दक्षिण कोरिया
(ग) बहरीन
(घ) भूटान
3. विश्व के किस देश में कोई भी मंदिर नहीं है?
(क) सऊदी अरब
(ख) ईरान
(ग) कुवैत
(घ) यूएई
4. विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन-सा है ?
(क) प्रशांत महासागर
(ख) हिंद महासागर
(ग) अरब महासागर
(घ) लाल महासागर
5. विश्व में सबसे कठोर कानून वाला देश कौन-सा है ?
(क) सऊदी अरब
(ख) दक्षिण कोरिया
(ग) उत्तर कोरिया
(घ) अफगानिस्तान
6. विश्व में सबसे अधिक वेतन किस देश के राष्ट्रपति को मिलता है ?
(क) पाकिस्तान के राष्ट्रपत्रि
(ख) अमरीका के राष्ट्रपति
(ग) भारत के राष्ट्रपति
(घ) फ्रांस के राष्ट्रपति
7. ऐसा कौन सा देश, जहां डाक टिकट पर उसका नाम नहीं ?
(क) ग्रेट ब्रिटेन
(ख) अमरीका
(ग) जर्मनी
(घ) हंगरी
8. भारत में हम किस प्रकार के लोकतंत्र का पालन करते हैं?
(क) प्रत्यक्ष
(ख) राष्ट्रपति
(ग) प्रतिनिधि
(घ) तानाशाही
9. भारत में राष्ट्रीय
स्वच्छ वायु कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया?
(क) 2002
(ख) 2019
(ग) 2017
(घ) 2016
10. लाइसेज़-फेयर का संबंध अर्थव्यवस्था के किस रूप से?
(क) पूंजीवादी अर्थव्यवस्था
(ख) समाजवादी
(ग) मिश्रित अर्थव्यवस्था
(घ) कमांड अर्थव्यवस्था

उत्तर 1 घ 2 क 3 क 4 क 5 क 6 ख 7 क 8 ग 9 ख 10 क

जानिए, भारत के अलावा वे कौन से ऐसे देश है जिनके लिए 15 अगस्त की तारीख बेहद खास है, क्योंकि इसी दिन इन देशों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

15 अगस्त का दिन भारत के लिए तो ऐतिहासिक महत्व का है ही, साथ ही कुछ और भी ऐसे देश हैं, जहां इस दिन यह जश्न मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन वे भी स्वतंत्र हुए थे और इन देशों में भी 15 अगस्त को ही स्वतंत्रता दिवस आता है। क्या आप नहीं जानना चाहेंगे कि भारत के अलावा वे कौन-कौन से ऐसे देश हैं, जो 15 अगस्त को ही अपना-अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं? आइए हम आपको बताते हैं-

1. कॉन्गो

कॉन्गो 15 अगस्त 1960 को फ्रांस से आजाद हुआ।

2. बहरीन

बहरीन 15 अगस्त 1971 को यूनाइटेड किंगडम से आजाद हुआ।

3. साउथ कोरिया

साउथ कोरिया 15 अगस्त 1945 को जापान से सुबह के वक्त आजाद हुआ।

4. नॉर्थ कोरिया

नॉर्थ कोरिया 15 अगस्त 1945 जापान से शाम के वक्त आजाद हुआ।

प्रस्तुती नम्रता जायसवाल

Independence Day 2022 भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जानें ऐसे 5 देशों के बारे में जिन्होंने कभी भी स्वतंत्रता दिवस जैसा कोई दिन नहीं मनाया। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए नज़र डालें इस लिस्ट पर...

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Independence Day 2022: भारत इस साल अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ऐसे में आइए एक नज़र डालें उन देशों पर जिन्होंने आजतक कभी भी स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया। क्या इसके पीछे कोई खास कारण है? या फिर वे कभी किसी के गुलाम नहीं रहे? या वे इसे किसी और नाम से मनाते हैं?

आइए जानें ऐसे 5 देशों के बारे में जिन्होंने कभी भी स्वतंत्रता की वर्षगांठ नहीं मनाई।

1. नेपाल

नेपाल एक छोटा देश होते हुए भी कभी किसी देश का गुलाम नहीं रहा। यह हमेशा एक संप्रभु राष्ट्र रहा है और अतीत में चीन और ब्रिटिश भारत के बीच एक बफर के रूप में काम किया है। इसलिए यह किसी तरह का स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाता। नेपाल दक्षिण एशिया का सबसे पुराना देश है।

2. थाईलैंड

थाईलैंड ने कभी भी स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया, क्योंकि उसे कभी भी किसी विदेशी शासक से अपनी स्वतंत्रता के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ा। साल 2014 से थाईलैंड ने राष्ट्रीय दिवस मनाना शुरू किया, क्योंकि इस दिन उनके राजा का जन्मदिन होता है।

3. चीन

चीनी कभी भी पूरी तरह से गुलाम नहीं थे, उन पर हमेशा राजाओं का शासन था। 1949 की चीनी क्रांति के बाद, चीनी कम्युनिस्ट नेता माओ ने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) के निर्माण की घोषणा की। चीन राष्ट्रीय दिवस मनाता है, स्वतंत्रता दिवस नहीं।

4. कनाडा

कनाडा में भी स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता, लेकिन जुलाई की पहली तारीख को परिसंघ की वर्षगांठ मनाते हैं। यह दिन उस दिन को चिह्नित करता है जब 1867 में ब्रिटिश उत्तरी अमेरिका (बीएनए) अधिनियम पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस अधिनियम ने कनाडा का डोमिनियन बनाया। इस फैसले में देश के कुछ हिस्सों को ही शामिल किया गया था और स्वदेशी लोगों का निर्णय में कोई कहना नहीं था।

5. डेनमार्क

डेनमार्क दुनिया के बहुत कम ऐसे देशों में से एक है, जो स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाता है और इसकी जगह 5 जून को संविधान दिवस मनाता है। यह दिन उनके संविधान के सत्ता में आने की वर्षगांठ का प्रतीक है। डेनिश इतिहास दुनिया भर में वाइकिंग आक्रमणों और उनके छापे से भरा है। वाइकिंग साम्राज्य सत्ता के लिए आपस में ही लड़ते थे, यही वजह है कि कभी भी किसी विदेशी सेना द्वारा डेनमार्क पर कब्ज़ा करने का एक बड़ा प्रयास नहीं किया गया।

Picture Courtesy: Pexels

Edited By: Ruhee Parvez

कौन सा देश में स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता है?

थाईलैंड थाईलैंड ने कभी भी स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया, क्योंकि उसे कभी भी किसी विदेशी शासक से अपनी स्वतंत्रता के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ा।

कौन सा देश स्वतंत्रता दिवस बनाता है?

Independence Day 2022 भारत में 15 अगस्त को हर वर्ष आजादी का जश्न मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के साथ साथ दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया कांगो बहरीन और लिकटेंस्टीन देश भी 15 अगस्त को ही अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाते हैं। नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क।

चीन में स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?

'पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना' की स्थापना की औपचारिक घोषणा एक अक्टूबर 1949 को की गई थी, जिसे हर साल राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियां मनाने के लिए चीन में शनिवार से एक सप्ताह के लिए औपचारिक अवकाश रहेगा।

क्या नेपाल में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है?

नेपाल में स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता? नेपाल देश 25 सितंबर 1768 को आजाद घोषित किया गया था जबकि यहां पर गणतंत्र की स्थापना 29 मई 2008 में की गई थी और वर्तमान में जो यहां पर संविधान लागू है वह 20 सितंबर 2015 को ही लागू किया गया है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग