ऐसा कौन सा पेड़ है जो जल्दी बढ़ता है? - aisa kaun sa ped hai jo jaldee badhata hai?

जब भी हम वृक्षारोपण करते हैं तो हम यह सोचते हैं की हमारे द्वारा लगाया गया पौधा कुछ दिनों में बड़ा हो जाएगा, लेकिन ये बात हम सभी को पता है की हर एक पौधे और पेड़ के विकास करने का समय अलग-अलग होता है।

कुछ पेड़ ऐसे होते हैं जिन्हें पूरी तरह से बढ़ने में 15-20 साल लग जाते हैं वहीँ कुछ पेड़ केवल 5 साल में ही पूरी तरह विकसित हो जाते हैं। जब हम अपने घरों में या घर के आसपास छाँव के लिए या सुन्दरता के लिए पेड़ लगाते हैं तो हम उसके लिए जल्दी बढ़ने वाले पेड़ों का चुनाव करते हैं।

आज हम आपको ऐसे ही तेजी से बढ़ने वाले पेड़ों के नाम बताने वाले हैं जिनको आप वृक्षारोपण के लिए चुन सकते हैं। ये पेड़ बहुत ही जल्दी से विकास करते हैं और कुछ ही सालों में फलने-फूलने के लिए तैयार हो जाते हैं।

  • सबसे तेजी से बढ़ने वाले पेड़
    • 1. पपीता – Papaya
    • 2. नीबू – Lemon
    • 3. मुनगा /सहजन – Moringa
    • 4. अमरुद – Guava
    • 5. केले का पेड़ – Banana Tree
    • 6. सीताफल – Custard Apple
    • 7. महुआ
    • 8. चेरी का पेड़ – Indian Wild Cherry tree
    • 9. नीम का पेड़
    • 10. सेमर / सेमल – Silk Cotton Tree
    • 11. बादाम का पेड़
    • 12. जामुन का पेड़
    • 13. करंज पेड़ –  Karanja
    • 14. बांस का पेड़ – Bamboo
    • 15. लाल चन्दन / रक्त चन्दन – Red Sandalwood
    • 16. बेर का पेड़
    • 17. शीशम
    • 18. बबूल
    • 19. सागौन
    • 20. बरगद का पेड़ – Banyan Tree

सबसे तेजी से बढ़ने वाले पेड़

आईये जानते हैं की प्रकृति में ऐसे कौन-कौन से पेड़-पौधे हैं जो की जल्दी बढ़ते हैं:

1. पपीता – Papaya

भारत में पपीता बहुत ही आम है और लगभग हर जगह पाया जाता है। पपीते का पेड़ बहुत ही तेज गति से बढ़ता है और सिर्फ 3-4 महीने में ही इसमें फूल लगने लगते हैं और 7 से 11 महीनो में ही इसमें फल लग जाते हैं। इसकी ऊंचाई 10 से 15 फीट तक होती है। हालांकि इस पेड़ की आयु भी कम होती है लेकिन कम समय में यह फल दे देता है। एक पपीते के पेड़ में 100 फल भी लग सकते हैं।

2. नीबू – Lemon

नीबू लगभग हर घर में उपयोग किया जाता है। नीबू का पेड़ एक सदाबहार पेड़ है जो की वातावरण के अनुसार 10 से 20 फीट तक ऊँचा हो सकता है। इसके पेड़ पर कांटे लगे होते हैं और कई बार आप फल और फूल दोनों एक साथ लगे हुए देख सकते हैं। वैसे तो नीबू के पेड़ को पूरी तरह बढ़ने में 3 से 5 साल भी लग सकते हैं लेकिन यह 4 महीने से 1 साल में फल देने शुरू कर देते हैं।

3. मुनगा /सहजन – Moringa

मुनगा को इंग्लिश में ड्रम स्टिक भी कहा जाता है। यह लम्बे आकर का फल होता है जिसका ज्यादातर भारतीय घरों में सब्जी बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। औषधीय गुणों के कारण इस पेड़ का व्यापक रूप से चिकित्सा और आयुर्वेद में भी उपयोग किया जा रहा है। मोरिंगा के पेड़ तेजी से बढ़ने वाले होते हैं और लगभग 30 से 40 फीट की ऊंचाई तक बढ़ सकते हैं। इसके पेड़ सिर्फ 6 महीने में ही 18 फीट की ऊंचाई तक बढ़ सकते हैं।

4. अमरुद – Guava

अमरुद का फल भारत के बाजारों में और गाँवों में बड़ी आसनी से मिल जाता है। इसके पेड़ सबसे आसानी से उगाये जाने वाले पेड़ों में से एक है। अमरूद के पेड़ में तेजी से बढ़ने की क्षमता होती है। इसकी ऊंचाई 30 फीट तक भी पहुँच सकती है। अमरूद के पेड़ की वृद्धि के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी और उर्वरता की आवश्यकता होती है।

5. केले का पेड़ – Banana Tree

केले का पेड़ भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाले पेड़ों में से एक है। यह एक साल से भी कम समय में 10 से 30 फीट तक पहुंच सकता है। इसमें 6 से 8 महीने में ही हरे और लम्बे पत्ते लगने शुरू हो जाते हैं। केला हम इंसानों के लिए एक सामान्य फल है जिसे हर कोई जानता है और यह हर जगह पाया जाता है। भारत में, केले के पेड़ ज्यादातर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, असम और कर्नाटक में उगाए जाते हैं और पूरे देश के मार्केट में केले बेचे जाते हैं। यह कार्बोहाइड्रेट और विटामिन का एक समृद्ध स्रोत है।

6. सीताफल – Custard Apple

सीताफल को शरीफा भी कहा जाता है। यह एक मीठा और स्वादिष्ट फल है। इसका पेड़ भी जल्दी बड़ा हो जाता है। सीताफल के पेड़ को विकसित होने में 2-3 साल लगते हैं और इसके बाद उसमे स्वादिष्ट फल लगने लगते हैं। यह एक anti-oxidant और विटामिन-सी वाला फल है जो हमारे शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है।

7. महुआ

महुआ का पेड़ जल्दी से बढ़ने वाले पेड़ों में से एक है। यह पेड़ लगभग 70 फीट की ऊंचाई तक बढ़ता है। यह 8 से 15 साल में परिपक्व हो जाता है और कई वर्षों तक फल देता रहता है। यह वृक्ष उत्तरी भारत के शुष्क क्षेत्रों में व्यापक रूप से देखा जाता है क्योंकि यह रेतीली जमीन पर अच्छी तरह उगता है। इसके बीजों को डोरी के नाम से भी जाना जाता है और इससे तेल भी निकाला जाता है जिसे डोरी तेल या महुआ तेल कहा जाता है। इस पेड़ में फूल भी खिलता है जिसे ही महुआ कहा जाता है जो काफी उपयोगी होते हैं और इसमें विभिन्न विटामिन, खनिज और कैल्शियम होते हैं।

8. चेरी का पेड़ – Indian Wild Cherry tree

स्वीट चेरी का पेड़ 15 -32 मीटर तक लंबा होता है और भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाले पेड़ों में से एक है, जिसे अपनी पर्याप्त ऊंचाई तक पहुंचने में सिर्फ एक साल का समय लगता है।

9. नीम का पेड़

यह एक ऐसा पेड़ है जिसने भारतीयों के दैनिक जीवन में अपनी जगह बना ली है। यह अपने औषधीय गुणों के लिए बेहद प्रसिद्ध है। आयुर्वेद में इसका एक विशेष स्थान है। नीम का पेड़ आमतौर पर 3-5 साल के बाद फल देना शुरू कर देता है और इसे पूरी तरह बढ़ने में 10 साल तक का समय भी लगता है। नीम पेड़ के हर एक हिस्से का उपयोग किसी न किसी बिमारी के उपचार के लिए किया जाता है। इसके पत्तियों और छाल का उपयोग विभिन्न रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है।

10. सेमर / सेमल – Silk Cotton Tree

सेमर को सेमल नाम से भी जाना जाता है। भारतीय तापमान में सेमर के पेड़ की वृद्धि दर काफी तेज होती है। यह 3-4 साल में ही पर्याप्त ऊंचाई प्राप्त कर लेता है और 8 सालों तक बढ़ता रहता है। यह 100 फीट तक की ऊंचाई तक बढ़ सकता है। इसकी खेती न केवल इसकी लकड़ी के लिए की जाती है, बल्कि इससे रेशे भी निकाले जाते हैं इसलिए इसे सिल्क कॉटन पेड़ के नाम से भी जाना जाता है।

11. बादाम का पेड़

प्रसिद्ध सूखे मेवों के नाम की लिस्ट में बादाम का नाम भी शामिल है और यह ड्राई फ्रूट्स के रूप में बहुत ही लोकप्रीय है। बादाम का पेड़ बहुत जल्दी बढ़ें वाले पेड़ों में से एक है। बादाम हल्की गर्मी और सर्दियों के दौरान सबसे अच्छा विकास करते हैं। यह पेड़ लगाने के तीसरे वर्ष में ही फल देना शुरू कर देता है। बादाम प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

12. जामुन का पेड़

जामुन के पेड़ का आकार बहुत ऊँचा होता है यह लगभग 30-35 फीट तक ऊँचा हो सकता है। इस पेड़ को उगाना बहुत ही आसान होता है और ये बड़ी तेजी से बढ़ते हैं। जामुन का फल बहुत अधिक लोकप्रिय है और पूरे देशभर में इसे खाया जाता है। यह कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है और इसका उपयोग कई स्वास्थ्य विकारों जैसे मधुमेह, अपच, रक्तचाप आदि के इलाज के लिए भी किया जाता है। अगर हम इनकी उम्र की बात करें तो ये 100 साल या उससे अधिक तक जीवित रह सकते हैं।

13. करंज पेड़ –  Karanja

करंज का पेड़ सबसे तेजी से बढ़ता है। इसके बीज से तेल निकाला जाता है और बड़ी मात्रा में इसका उपयोग होता है। करंज के तेल का उपयोग जैव ईंधन बनाने के लिए किया जाता है। इस पेड़ की ऊंचाई करीब 15-25 मीटर तक हो जाती है और यह पूरी तरह खिलने में बेहद खूबसूरत नजर आता है। करंज का पेड़ रोपण के 4 से 7 साल बाद फलने लगता है और 10 साल के भीतर पूर्ण रूप से विकसित हो जाता है।

14. बांस का पेड़ – Bamboo

बांस एक ऐसा पेड़ है जिसे दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाले पौधे के रूप में जाना जाता है। बांस के लम्बे-लम्बे खोखले तने होते हैं और एशिया के आर्द्र उष्णकटिबंधीय जलवायु वाले क्षेत्रों में पाया जाता है। भारत दुनिया के सबसे बड़े बांस उत्पादकों में से एक है। यह वृक्ष रोपण के बाद 90 दिनों के भीतर अपनी पूर्ण परिपक्वता तक पहुंच सकता है।

15. लाल चन्दन / रक्त चन्दन – Red Sandalwood

लाल चन्दन का पेड़ बहुत ही तेजी से बढ़ता है और यह 3 साल में 5 मीटर तक ऊँचा हो सकता है। यह मध्यम ऊंचाई वाला पेड़ है जो की अधिकतम 8 से 10 मीटर लम्बा हो सकता है। इसे उगाना और इसका ध्यान रखना बहुत आसान है।

16. बेर का पेड़

भारत में बेर बहुत ही लोकप्रिय है और इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है।सबसे तेजी से बढ़ने वाले पेड़ों की लिस्ट में इसका भी नाम शामिल है। ये बहुत ही जल्दी बड़े हो जाते हैं और तीन से छह साल की उम्र में फलने लगते हैं।

17. शीशम

शीशम को उसकी मजबूत लकड़ी के लिए जाना जाता है। इसे उत्तर भारत में रोज़वुड के नाम से भी जाना जाता है। शीशम भी सबसे तेजी से बढ़ने वाला पेड़ है। शीशम का पेड़ और विशेष रूप से इसके पत्ते आयुर्वेद में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ का उपयोग विभिन्न रोगों और स्वास्थ्य विकारों को ठीक करने के लिए जाता है।

18. बबूल

इस पेड़ की ऊंचाई 5-10 मीटर तक होती है यह उस इलाके में अच्छी तरह विकसित होता है जहाँ वर्ष के अधिकांश समय शुष्क वातावरण रहता है। बबूल पेड़ को किसी भी प्रकार की मिट्टी में उगाया जा सकता है। कई लोग इसका उपयोग दातुन करने के लिए भी करते हैं। माना जाता है की इसका उपयोग मसूड़ों को मजबूत करने और मसूड़े की सूजन को रोकने और दांतों को सफेद करने के लिए किया जा सकता है। यह कई सारी अन्य बीमारियों में भी काम आता है।

19. सागौन

शीशम की तरह सागौन भी अपनी मजबूत लकड़ी के लिए जानी जाती है। इसकी लकड़ी हल्की और टिकाऊ होती है इसे फर्नीचर बनाने के लिए बेहतरीन लकड़ी माना जाता है। यह इतना मजबूत और लम्बा चलने वाला लकड़ी है की यह कई सौ सालों तक भी सुरक्षित रह सकता है। सागौन को भी तेजी से बढ़ने वाले वृक्षों की सूची में रखा जा सकता है।

20. बरगद का पेड़ – Banyan Tree

बरगद का पेड़ बहुत ही विशालकाय होता है और इसकी शाखाएं और जड़ें चारों ओर फैली होती हैं। यह भारत का राष्ट्रिय पेड़ है जो की अलग-अलग तरीके से हम इंसानों के बहुत ही फायदेमंद होता है। वैसे तो यह विशालकाय वृक्ष की श्रेणी में आता है लेकिन यह तेजी से बढ़ने वाला पेड़ है और केवल 5 साल के अंदर यह बहुत ही बड़ा वृक्ष बन जाता है।

आपको इन तेज गति से और कम समय में जल्दी बढ़ने वाले पेड़ों के बारे में यह जानकारी कैसी लगी हमें जरुर बताएं।

आगे पढ़ें:

  • ओक पेड़ के बारे में 21 अद्भुत जानकारी
  • 15+ छायादार पेड़ के नाम
  • कीटभक्षी पौधों के नाम और जानकारी
  • Tree Names in Hindi English

सबसे जल्दी बड़ा होने वाला पेड़ कौन सा है?

सबसे तेजी से बढ़ने वाले पेड़.
करंज पेड़ – Karanja. ... .
बांस का पेड़ – Bamboo. ... .
लाल चन्दन / रक्त चन्दन – Red Sandalwood. ... .
बेर का पेड़ ... .
शीशम ... .
बबूल ... .
सागौन शीशम की तरह सागौन भी अपनी मजबूत लकड़ी के लिए जानी जाती है। ... .
बरगद का पेड़ – Banyan Tree. बरगद का पेड़ बहुत ही विशालकाय होता है और इसकी शाखाएं और जड़ें चारों ओर फैली होती हैं।.

सबसे तेज गति से बढ़ने वाला पौधा कौन सा है?

बाँस एक सपुष्पक, आवृतबीजी, एक बीजपत्री पोएसी कुल का पादप है। इसके परिवार के अन्य महत्वपूर्ण सदस्य दूब, गेहूँ, मक्का, जौ और धान हैं। यह पृथ्वी पर सबसे तेज बढ़ने वाला काष्ठीय पौधा है। इसकी कुछ प्रजातियाँ एक दिन (२४ घंटे) में १२१ सेंटीमीटर (४७.६ इंच) तक बढ़ जाती हैं।

ऐसा कौन सा पेड़ है जिसके पत्ते नहीं होते हैं?

करील (करीर )यह एक प्रसिद्ध काँटेदार झाँड़ी है जिसमें पत्ते नहीं होते। यह कंकरीली भूमि में उगने वाली झाड़ी है। यह उष्ण जलवायु का पादप है।

ऐसा कौन सा पेड़ है जिसकी जड़ नहीं होती है?

सवाल: ऐसा कौन सा पौधा है जिसमें जड़ ही नहीं पायी जाती है? जवाब: अमरबेल. अमरबेल एक लता है. इसे कई पेड़ों से लिपटा देखा जाता है.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग