खराब खानपान और अनियमित जीवनशैली के कारण आंखों से संबंधी कई समस्याओं का कारण बनता है। कई लोगों को लगातार कंप्यूटर में काम करने के कारण आंखें कमजोर हो जाती है। जिसके कारण चश्मा लगाना पड़ता है।
आंखों की ठीक से देखभाल न करना, पोषक तत्वों की कमी या फिर आनुवांशिक कारणों के कारण आंखों की रोशनी कम हो जाती है। स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) के अनुसार इस समस्या से आप योग (Yoga) और कुछ घरेलू उपाय (Home remedies) अपनाकर आसानी से निजात पा सकते हैं।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए योगासन
- अनुलोम विलोम- रोजाना 10-15 मिनट इस आसन को करें। इससे आंखों की रोशनी बढने के साथ-साथ दिमाग शांत रहेगा।
- शीर्षासन- इस आसन को करने से आंखों की रोशनी बेहतर होती है इसके साथ ही आंखों की कई समस्याएं भी कम होती है।
- सर्वांगासन - इस आसन से पूरे शरीर का व्यायाम एक साथ हो जाता है। इसके साथ ही आंखों को भी लाभ मिलता है।
कब्ज का अचूक इलाज हैं ये 3 फूड्स, न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानें कैसे करें सेवन
एक्यूप्रेशर प्वाइंट
स्वामी रामदेव के अनुसार अंगूठे के बगल की अंगूली और दूसरी अंगुली के नीचे की जगह को दबाएं। इससे आपकी आंखों की इम्यूनिटी भी सही होगी। इसके साथ ही इससे शरीर में ऊर्जा उत्पन्न होगी।
आंखों के हर मर्ज के लिए कारगर घरेलू उपाय
- अदरक का छिलके को हटाकर एक चम्मच जूस निकाल लें। उसमें 1 चम्मच नींबू का रस, सफेद प्याज का 1 चम्मच रस, 3 चम्मच शहद मिलाकर बना लें। रोजाना इसे आंखों में 1-1 बूंद डालें।
- जल नेति से भी आंखों के लिए फायदेमंद है।
- आमल के रसायन 200 ग्राम, सप्तामृत 20 ग्राम, मुक्ता शुक्ति 10 ग्राम पाउडर को अच्छी से मिलाकर सुबह- शाम 1 चम्मच पानी के साथ लें।
- आंवला का सेवन किसी भी रूप में करें।
नियमित रूप से करें हल्दी का सेवन, रहेंगे डायबिटीज सहित इन बीमारियों से कोसों दूर
Latest Health News
India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें हेल्थ सेक्शन
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है। खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?
खबर की भाषा और शीर्षक से आप संतुष्ट हैं?
खबर के प्रस्तुतिकरण से आप संतुष्ट हैं?
खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?
1. काम करने के दौरान हर 3 से 4 घंटे में अपनी आंखों को कुछ मिनट के लिए बंद कर लिजिए। यह प्रक्रिया आपको पूरे दिन कंप्युटर के सामने बैठे होने पर दोहराते रहना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आंखों को आराम मिलता है, जो बहुत जरूरी है।
2. अपनी आंख की पुतलियों को दाएं-बाएं और ऊपर-नीचे करने के साथ ही चारों ओर घुमाएं, इससे आंखों का व्यायाम होता है।
3. अपने अंगूठे को आंखों की सीध में दोनों भौंओं के बीच रखें और कुछ समय तक आंखों को उसी बिंदु पर टिकाए रखें।
4. दीवार पर आंखों की सीध में किसी बिंदु पर ध्यान केंद्रित करें और इसे कम समय से लेकर धीरे-धीरे अधिक समय तक करने का प्रयास करें।
5. दीपक की लौ को एकटक निहारने की प्रक्रिया को त्राटक कहते हैं। यह प्रक्रिया आंखों की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ एकाग्रता में भी वृद्धि करती है।
6. सुबह के समय हरी घास पर चलना आंखों के लिए फायदेमंद होता है। खास तौर से जब घास पर ओस जमी हो। कुछ समय घास पर चहलकदमी के लिए भी जरूर निकालें।
जब ज़ुबां ख़ामोश होती है, तब ये बात करती हैं… दिल के हर राज़ खोलती हैं… जी हां, हमारी आंखें बहुत महत्वपूर्ण हैं और हम अपनी नज़रों को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते, पर आज की लाइफस्टाइल में समय व उम्र से पहले ही आंखों की रोशनी कमज़ोर होने लगी है. ऐसे में ज़रूरत है आंखों से जुड़ी सही जानकारी, कुछ योगा, एक्सरसाइज़ व सही खान-पान की, ताकि बेनूर न हों ये ख़ूबसूरत आंखें.पलकें झपकाएं
– आमतौर पर कंप्यूटर पर काम करनेवाले व टीवी देखनेवाले सामान्य की बजाय कम पलकें झपकाते हैं. इससे आंखों पर स्ट्रेस पड़ता है और ड्रायनेस आ जाती है. पलकों के झपकने से आंखें फ्रेश और हाइड्रेटेड रहती हैं, साथ ही हम ज़्यादा देर तक फोकस कर पाते हैं. यह आसान-सी एक्सरसाइज़ करें-
– 2 मिनट में हर 3-4 सेकंड में पलकें झपकाएं. काम के दौरान थोड़ा समय निकालकर यह एक्सरसाइज़ करें.
– आंखों के स्ट्रेस को दूर करने और उन्हें रिलैक्स करने के लिए यह एक्सरसाइज़ करें. कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं. कोहनियों को टेबल पर टिका दें. कुछ देर तक गहरी सांसें लें. दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ें और इनसे आंखों को ढंकें. 5-15 मिनट तक इसी तरह रहें और गहरी सांसें लें.
– रोज़ाना यह एक्सरसाइज़ कुछ मिनटों तक ज़रूर करें. इससे न स़िर्फ आंखों का स्ट्रेस दूर होगा, बल्कि दिमाग़ के साथ-साथ पूरा शरीर भी रिलैक्स होगा. साथ ही इससे आंखों की रोशनी भी तेज़ होगी.
– इससे आंखों के मसल्स की एक्सरसाइज़ होती है और वे फ्लेक्सिबल बनती हैं. इसके लिए एक दीवार के सामने खड़े हो जाएं. कल्पना करें कि दीवार पर एक बड़ा-सा अंक 8 बना हुआ है. पहले कुछ मिनट तक अंक पर 8 आकार बनाते हुए ऊपर से नीचे देखें और फिर नीचे से ऊपर.
कभी दूर कभी पास– इस एक्सरसाइज़ से आपकी आंखों के मसल्स मज़बूत होते हैं और साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ती है. अगर आप अपने चश्मे के बढ़ रहे नंबर से परेशान हैं, तो यह एक्सरसाइज़ ट्राई करें. यह एक्सरसाइज़ आप कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं. इसके लिए आप अपनी इच्छानुसार खड़े रहें या बैठ जाएं. अपने हाथ के अंगूठे को चेहरे से 10 इंच की दूरी पर रखें. सामने 10-20 फीट की दूरी पर किसी चीज़ पर फोकस करें. अब पहले अंगूठे को देखें, फिर 10-20 फीट दूर उस चीज़ पर. इस दौरान गहरी सांसें लें.
ज़ूम इन ज़ूम आउटइस एक्सरसाइज़ से आपकी फोकसिंग पावर बेहतर होती है. आंखों के मसल्स की एक्सरसाइज़ होती है और वे मज़बूत बनती हैं. कंफर्टेबल पोज़ीशन में बैठ जाएं. अपना हाथ चेहरे के सामने सीधा फैलाएं. अंगूठा ऊपर रखें. अब अंगूठे पर फोकस करें. अंगूठे पर फोकस बनाए रखें और उसे धीरे-धीरे चेहरे के पास लाएं और फिर धीरे-धीरे दूर ले जाएं. रोज़ाना 10 बार ये एक्सरसाइज़ करें. अंगूठे की बजाय आप पेन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
गोल-गोल आंखें घुमाएं– आंखों को पहले 10 बार क्लॉकवाइज़ और 10 बार एंटी-क्लॉकवाइज़ घुमाएं. आंखों की बेहतर रोशनी के लिए यह एक बढ़िया एक्सरसाइज़ है.