बच्चे हों या बड़े आइसक्रीम हर किसी को पसंद होती है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में आइसक्रीम के ढेर सारे फ्लेवर्स आपके गले को राहत के साथ आपकी टेस्ट बड्स को भी सुकून देते हैं। यही वजह है कि गर्मियां आते ही आइसक्रीम का लालच बढ़ जाता है और हर रोज आइसक्रीम की तलब हो जाती है। ऐसे में कई बार लोग ये भूल जाते हैं कि बहुत ज्यादा आइसक्रीम खाना सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। जानिए क्या है ज्यादा आइसक्रीम खाने के नुकसान?
शरीर में विटामिन C की कमी से होने वाली परेशानियां को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
क्यों नहीं खाना चाहिए ज्यादा आइसक्रीम ?
- हर डेयरी प्रोडक्ट की तरह आइसक्रीम में भी फैट होता है। आधा कप आइसक्रीम में कम से कम 9 ग्राम फैट होता है। वैसे तो शरीर को जरूरत होती है कुछ मात्रा में फैट की। लेकिन, जरुरत से ज्यादा हानिकारक है।
- आइसक्रीम में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी ज्यादा होती है। एक कप आइसक्रीम में 25 एमजी कोलेस्ट्रॉल होता है। तो ध्यान रखें कि आइसक्रीम का मात्रा इससे ज्यादा ना हो
- आइसक्रीम में फैट के साथ-साथ शुगर भी अच्छा खासा होता है। शुगर की ज्यादा मात्रा लेने से खून में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है जिससे डॉयबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। एक कप आइसक्रीम काफी है सेहतमंद जीवन के लिए।
बहुत ज्यादा आइसक्रीम खाना नुकसानदायक होता है। लेकिन, अगर आप सही मात्रा में आइसक्रीम का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद भी हो सकता है।
ये हैं आइसक्रीम खाने के फायदे-
- आइसक्रीम खाने से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की थकान दूर होती है
- आइसक्रीम शरीर में ऊर्जा देने का भी काम करती है
- मूड सही करने में फायदेमंद होता है आइसक्रीम
पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें-
Giloy Health Benefits: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए करें गिलोय का सेवन, जानें फायदे और नुकसान
Summer Diseases: गर्मी के मौसम में आम हैं ये 7 बीमारियां, जानें लक्षण और बचाव का तरीका
Snoring Home Remedies: इस वजह से आते हैं खर्राटे, बेहद मददगार हैं ये 5 घरेलू उपचार
Latest Health News
India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें हेल्थ सेक्शन
1 जब आप आइसक्रीम खाते हैं, तो काफी रिफ्रेश यानि ताजातरीन महसूस करते हैं। तो जब भी थकाऊ या बोझिल महौल से निकलना चाहें, आइसक्रीम खाइए।
2 आसइक्रीम आपकी ऊर्जा देती है और जब यह पूरी तरह से दूध, शकर और मेवों से बनी होती है, तो यह आपके शरीर में कई पोषक तत्वों की आपूर्ति करती है जैसे विटामिन ए, बी, सी, डी, मिनरल्स आदि।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ice Cream Benefits: आइसक्रीम किसकी फेवरिट नहीं होती? चाहे बच्चे हों या बूढ़े, आइसक्रीम खाना सभी को पसंद होता है। बचपन के दिनों में हम बिना झिझक आइसक्रीम खा लेते थे, अब बड़े होकर इसके सेवन से पहले कई बार सोचना पड़ता है। आइसक्रीम वज़न बढ़ाने के साथ कई बीमारियों भी पैदा कर सकती है। हालांकि, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसके कई फायदे भी होते हैं।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन अनहेल्दी फूड के कई फायदे भी होते हैं, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाना मिलना भी शामिल है। तो आइए जानें कि आइसक्रीम खाने से हमारे शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।
Year Ender 2022: स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिली ये 4 बड़ी उपलब्धियां
यह भी पढ़ेंप्रोटीन का अच्छा स्त्रोत
डेयरी प्रोडक्ट प्रोटीन के बेहतरीन सोर्स होते हैं। दूध और क्रीम की प्रचुर मात्रा के कारण, आइसक्रीम का एक स्कूप प्रोटीन का एक अच्छा हिस्सा प्रदान करता है।
खनीज से भरपूर
दूध न सिर्फ प्रोटीन का स्रोत होता है, बल्कि कैल्शियम, जिंक, पोटेशियम, आयोडीन, फॉस्फोरस, विटामिन-ए और बी कॉम्प्लेक्स जैसे खनिज भी इसमें शामिल होते हैं। शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए इन खनिजों की आवश्यकता होती है।
Covid Nasal Vaccine: अब आप भी लगवा पाएंगे कोविड की नेज़ल वैक्सीन, जानें कैसे करती है काम?
यह भी पढ़ेंतुरंत एनर्जी बूस्ट करती है
गर्मी के मौसम में आइसक्रीम खाने से आप फौरन तरो ताज़ा और एनर्जेटिक महसूस करते हैं। इसमें मौजूद क्रीम तुरंत एनर्जी बूस्ट, फैट्स और कार्ब देने का काम करती है। यह खासतौर पर बपढ़ते बच्चों के लिए फायदेमंद होती है। वयस्कों के लिए लो-फैट वाली आइसक्रीम ज़्यादा फायदेमंद होगी।
मानसिक स्वास्थ के लिए बेहतरीन
आइसक्रीम खाने से आपका मूड फौरन अच्छा हो जाता है। ऐसा देखा गया है कि आइसक्रीम का एक कम आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है।
Eating Tips: इन ट्रिक्स को आजमाकर आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं ओवरइटिंग की आदत
यह भी पढ़ेंएंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनोइड्स से भरी
सुनकर हैरानी हुई नहीं? अगर आप आइसक्रीम के साथ ताज़ा फल भी खाते हैं, तो इससे न सिर्फ स्वाद बेहतर होता है बल्कि आपको एंटीऑक्सीडेंट्स भी मिलते हैं। आप इसमें ब्लूबेरीज़, स्ट्रॉबेरीज़, पीच, प्लम, फिग्स और अंगूर भी डाल सकते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।