Author: Saurabh VermaPublish Date: Fri, 24 Dec 2021 04:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Dec 2021 08:25 AM (IST) इस साल 360 करोड़ रुपये की
कीमत का सबसे महंगा फोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का नाम है फॉलकन सुपरनोवा आईफोन पिंक डायमंड (Falcon Supernova iPhone 6 Pink Diamon) ऐसे ही करीब 10 स्मार्टफोन हैं जिन्होंने साल 2021 में दस्तक दी। आइए देखते हैं लिस्ट नई दिल्ली, टेक डेस्क। कहते हैं ना शौक बड़ी चीज होती है। शौक के आगे पैसा भी मायने नहीं रखता है। ऐसा ही कुछ इस साल 2021 में देखने को मिला, जब सबसे महंगे फोन को दुनिया के सामने पेश किया गया। इस साल 360 करोड़ रुपये की कीमत का सबसे महंगा फोन
लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का नाम है फॉलकन सुपरनोवा आईफोन पिंक डायमंड (Falcon Supernova iPhone 6 Pink Diamon) ऐसे ही करीब 10 स्मार्टफोन हैं, जिन्होंने साल 2021 में दस्तक दी। आइए देखते हैं लिस्ट Virtue Signature Cobra साल दुनिया का दसवां सबसे महंगा स्मार्टफोन है। इसे फ्रेंच ज्वैलरी कंपनी Boucheron ने डिजाइन किया है। इसमें 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। फोन में 21MP
रियर कैमरा दिया गया है। Goldvish Revolution इसे 29 कैरेट VVS-1 ग्रेडेड डायमंड और 18 कैरेट पिंक और व्हाइट गोल्ड से बनाया गया है। Goldvish Le Million फोन में 2MP रियर कैमरा दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 1600x1200 पिक्सल है। फोन को येलो, व्हाइट और गोल्ड कलर ऑप्शन में आता है। Gresso Luxor Las Vegas Jackpot इस 108 ग्राम गोल्ड और ब्लैक डायमंड से बनाया गया है। जो प्रत्येक 45.5 कैरेट मौजूद है। इसके की-बोर्ड को 17 मैन्युअलर पॉलिस्ड और लेजर बेस्ड शैपहायर से बनाया गया है। Diamond Crypto Smartphone यह दुनिया का सबसे सुरक्षित स्मार्टफोन है। इसकी वॉइस और मैसेज कम्यूनिकेशन एन्क्रिप्टेड होते हैं। इस स्मार्टफोन का सारा सिस्टम एन्क्रिप्टेड है। इसे 18 कैरेट रोज गोल्ड से बनाया
गया है। iPhone 3G Kings Button इसे 18 कैरेट येलो गोल्ड, व्हाइट गोल्ड और रोज गोल्ड से बनाया गया है। इसके चारो तरफ 138 शानदार क्वॉलिटी के डायमंड लगाए गए हैं। होम बटन में 6.6 कैरेट डायमंड लगाया गया है। Goldstriker iPhone 3GS Supreme इसे 330 डायमंड और 71 ग्राम 22 कैरगेड गोल्ड से बनाया गया है।
iPhone 4 Diamond Rose Edition
- कीमत - 8 मिलियन डॉलर (करीब 60 करोड़ रुपये )
इसे 500 से ज्यादा रोड गोल्ड से बनाया गया है। Apple लोगो में 53 डायमंड का इस्तेमाल किया गया है।
iPhone 4s Elite Gold
- कीमत - 9.4 मिलियन डॉल (करीब 74 करोड़ रुपये)
इसे बनाने में 500 से ज्यादा रोड गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है। फोन के रियर में 24 कैरेट गोल्ड और लोगो में 24 कैरेट गोल्ड और 53 डायमंड का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन के केवल दो मॉडल बनाए गए हैं।
Falcon Supernova iPhone 6 Pink Diamond
- कीमत - 48.5 मिलियन डॉलर (करीब 360 करोड़ रुपये )
यह दुनिया का सबसे महंगा स्मार्टफोन है। इसे अमेरिकी लग्जरी ब्रांड FALCON ने साल 2021 में बनाया है। इस बनाने में प्लैटिनम, 24 कैरेट गोल्ड और रोज गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है।
Edited By: Saurabh Verma
- # technology
- # tech news
- # Top 10 expensive phones
- # Expensive Phone in world
- # Year Ender 2021
- # Computers and Technology
- # Science and Technology
- # News