4 जनसंख्या वृद्धि को रोकने में कौन सहायक है? - 4 janasankhya vrddhi ko rokane mein kaun sahaayak hai?

यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें।

विश्व के विभिन्न भागों में प्रजनन दर (2015)

██ 7-8 बच्चे ██ 6-7 बच्चे ██ 5-6 बच्चे ██ 4-5 बच्चे ██ 3-4 बच्चे ██ 2-3 बच्चे ██ 1-2 बच्चे ██ 0-1 बच्चे

कृत्रिम तरीकों का उपयोग करके जनसंख्या वृद्धि की दर को बदलने को जनसंख्या नियन्त्रण कहते हैं। कुछ वर्ष पहले तक जनसंख्या वृद्धि की दर को बढ़ाने का लक्ष्य होता था किन्तु अब जनसंख्या वृद्धि की दर को कम करना लक्ष्य है।

१९५० से १९८० के बीच की अवधि में पूरे विश्व की जनसंख्या में वृद्धि तथा गरीबी, पर्यावरण बिगड़ने, तथा राजनैतिक स्थायित्व आदि पर इसके बुरे प्रभावों को देखते हुए जनसंख्या वृद्धि की दर को कम करने के प्रयत्न आरम्भ किये गये।

जनसंख्या नियंत्रण की विधिया[संपादित करें]

जनसंख्या नियन्त्रण की कुछ प्रमुख विधियाँ निम्नलिखित हैं-

  • गर्भनिरोध (Contraception)
  • संभोग-स्थगन (Sexual abstinence)
  • शिशु मृत्युदर को कम करना जिससे लोगों का डर (बच्चों के न बचने का) कम हो और वे अनावश्यक बच्चे न पैदा करें।[1]
  • गर्भपात
  • स्त्रियों की प्रतिष्ठा में वृद्धि की जाय जिससे परम्परागत लैंगिक श्रम विभाजन के बजाय नये प्रकार का लैंगिक श्रम विभाजन हो।
  • बंध्यकरण (Sterilisation)
  • एकल शिशु नीति तथा द्वि शिशु नीति
  • परिवार नियोजन[2]
  • छोटे परिवार को आदर्श के रूप में स्वीकारना[2]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Lifeblood: How to Change the World One Dead Mosquito at a Time, Alex Perry p9
  2. ↑ अ आ Ryerson, William N. (2010). The Post Carbon Reader: Managing the 21st Century's Sustainability Crises, "Ch.12: Population: The Multiplier of Everything Else". Healdsburg, Calif.: Watershed Media. पपृ॰ 153–174. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0970950062.

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • जनसंख्या
  • आवश्यकताएं

भारत की बढ़ती आबादी से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बीजेपी सांसद साक्षी महाराज चिंतित हैं और इस पर सख्त कानून की आवश्यकता बता रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने जनसंख्या वृद्धि को रोकने पर कानून बनाने की मांग की है. गिरिराज सिंह का कहना है कि जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए पूरे देश में कानून होना चाहिए. इसके लिए वह मुहिम छेड़ेंगे.

बता दें कि गिरिराज सिंह इससे पहले भी जनसंख्या के मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त‍ करते रहे हैं. पिछले साल गिरिराज सिंह ने कहा था कि भारत की जनसंख्या विश्व की कुल जनसंख्या का 16 प्रतिशत है और हर साल ऑस्‍ट्रेलिया की जनसंख्या के बराबर इसमें बढ़ोतरी होती है. ऐसे में इस पर नियंत्रण बहुत जरूरी है.

गिरिराज सिंह ने कहा कि मेरा मानना है कि कैराना में जो बातें निकल कर आईं और जो हमारे सांसद महोदय ने भी लोगों के सामने लाया कि लोग भाग रहे हैं. आज एक कैराना नहीं, एक लव जिहाद नहीं, बल्क‍ि देश में हजारों कैराना और हजारों मल्लापुरम हैं. जहां-जहां हिंदू की जनसंख्या गिरी है, सामाजिक समरसता टूटी है. इसलिए देश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कड़ा कानून बने, जो हिन्दु और मुस्ल‍िम दोनों पर लागू हो.

साक्षी महाराज का भी यही कहना है कि हम दो हमारे दो कानून का पालन होना चाहिए. तभी फायदा होगा. गिरिराज सिंह का कहना है कि मैंने पहले भी कहा है कि विकास का संकट है सामाजिक समरसता पर संकट है. इस पर आंदोलन नहीं जागरुकता होनी चाहिए. इसके लिए लोगों में जागरुकता लाएंगे. साक्षी महाराज का कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए जोर शोर से जन जागरण करेंगे.

परिवार नियोजन के लिए सख्त कानून की मांग करने वाले गिर‍िराज सिंह हालांकि इस मुद्दे पर विवादों के घेरे में आ चुके हैं. दरअसल, गिर‍ि‍राज ने साल 2016 में कहा था कि हिन्दुओं को अधिक बच्चा पैदा कर देश में उनकी जनसंख्या बढ़ाने पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए.

बता दें कि आबादी के लिहाज से भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है. पहले स्थान पर चीन है और तीसरे पर अमेरिका.

फिलहाल भारत की जनसंख्या 1.3 अरब और चीन की 1.4 अरब है. भारत समेत दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या ने चिंता बढ़ा दी है. मोटे तौर पर हर साल 8.3 करोड़ आबादी बढ़ रही है, जबकि अनाज उत्पादन में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. साल 2030 तक दुनिया की आबादी 8.6 अरब और 2050 तक 9.8 अरब हो जाएगी. इतना ही नहीं, साल 2050 तक 60 या इससे ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या दो गुनी से भी ज्यादा हो जाएगी.

जनसंख्या वृद्धि को रोकने में कौन सहायक है?

भारत में जनसंख्या वृद्धि दर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक है, इसका प्रमुख कारण परिवार नियोजन के बारे में लोगों में जागरूकता का अभाव है। यदि नियोजन द्वारा बच्चों को जन्म दिया जाए तो यह जनसंख्या नियंत्रण का सबसे कारगर साधन हो सकता है।

जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए क्या करना चाहिए?

जनसंख्या वृद्धि को रोकने के उपाय.
1- शिक्षा का प्रसार- भारत की 80 प्रतिशत जनसंख्या गॉंवों में निवास करती है। ... .
2- परिवार नियोजन- ... .
3- विवाह की आयु में वृद्धि करना- ... .
4- संतानोत्पत्ति की सीमा निर्धारण- ... .
5- सामाजिक सुरक्षा- ... .
6- सन्तति सुधार कार्यक्रम- ... .
7- जीवन-स्तर को ऊॅंचा उठाने का प्रयास- ... .
8- स्वास्थ्य सेवा व मनोरजन के साधन-.

जनसंख्या वृद्धि की रोकथाम का सर्वोत्तम उपाय क्या है?

अतएव लोगों में शिक्षा का प्रसार कर ही जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण किया जा सकता है। 2. परिवार नियोजन- जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए परिवार नियोजन के विभिन्न कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार अति आवश्यक है। परिवार नियोजन कार्यक्रम को जन आंदोलन का रूप दिया जाना चाहिए।

जनसंख्या वृद्धि नियंत्रण क्या है?

कृत्रिम तरीकों का उपयोग करके जनसंख्या वृद्धि की दर को बदलने को जनसंख्या नियन्त्रण कहते हैं। कुछ वर्ष पहले तक जनसंख्या वृद्धि की दर को बढ़ाने का लक्ष्य होता था किन्तु अब जनसंख्या वृद्धि की दर को कम करना लक्ष्य है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग