2 अक्टूबर को क्या मनाया जाता? - 2 aktoobar ko kya manaaya jaata?

अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर 'अहिंसा भाषण श्रृंखला' का आयोजन

हर वर्ष 2 अक्टूबर को, अहिंसा दिवस के अन्तर्गत शान्ति में अहिंसा की अहमियत को रेखांकित किया जाता है.

अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर 'अहिंसा भाषण श्रृंखला' का आयोजन

30 सितम्बर 2022शांति और सुरक्षा

भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन की एक अग्रणी हस्ती - महात्मा गांधी के जन्म दिवस - 2 अक्टूबर को हर वर्ष, 'अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' मनाया जाता है. इस अवसर पर, न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय में, शुक्रवार, 30 सितम्बर को एक अहिंसा भाषण श्रृंखला का आयोजन किया गया है, जिसकी वीडियो कवरेज यहाँ देखी जा सकती है.

न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय में, शुक्रवार, 30 सितम्बर को अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के सिलसिले में, एक परिचर्चा का आयोजन किया गया.

इस ‘अहिंसा भाषण श्रृंखला’ का आयोजन, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन और यूनेस्को - शान्ति और टिकाऊ विकास के लिये महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान (UNESCO-MGIEP) ने किया है.

इस चर्चा की थीम है: मानवता की ख़ुशहाली में शिक्षा की भूमिका.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 15 जून 2007 को एक प्रस्ताव – A/RES/61/271 पारित करके, अहिंसा का सन्देश प्रसार करने के लिये, ये दिवस मनाए जाने की प्रावधान किया था.

तब से हर वर्ष 2 अक्टूबर को, अहिंसा दिवस के अन्तर्गत शान्ति में अहिंसा की अहमियत को रेखांकित किया जाता है.

यूएन महासभा के प्रस्ताव में “अहिंसा के सिद्धान्त की सार्वभौमिक प्रासंगिकता” और “शान्ति, सहिष्णुता, समझ और अहिंसा की संस्कृति क़ायम करने” की इच्छा की भी सम्पुष्टि की गई है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा में, 140 देशों ने इस प्रस्ताव को सह-प्रायोजित किया था.

♦ समाचार अपडेट रोज़ाना सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिये यहाँ किसी विषय को सब्सक्राइब करें

♦ अपनी मोबाइल डिवाइस में यूएन समाचार का ऐप डाउनलोड करें – आईफ़ोन iOS या एण्ड्रॉयड

2 अक्टूबरः महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती.

नई दिल्ली:

October 2 In History: भारत के इतिहास में दो अक्टूबर के दिन का एक खास महत्व है. स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह दो अक्टूबर को भी राष्ट्रीय पर्व का दर्जा हासिल है. यह दिन देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को हुआ था और उनके कार्यों एवं विचारों ने देश की स्वतंत्रता और इसके बाद आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई. पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दो अक्टूबर 1904 को हुआ था. उनकी सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे.1965 के भारत पाक युद्ध के दौरान दिया गया ‘जय जवान जय किसान' का उनका नारा आज के परिप्रेक्ष्य में भी सटीक और सार्थक है.

यह भी पढ़ें

देश दुनिया के इतिहास में दो अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1836 : प्रकृतिविद् चार्ल्स डारविन अपने अध्ययन से जुड़ी महत्वपूर्ण सामग्री एकत्र करके पांच बरस की यात्रा के बाद इंग्लैंड वापस आए.

1869 : मोहनदास करमचंद गांधी का गुजरात के पोरबंदर में जन्म. देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इस संत ने अपनी नि:स्वार्थ भावना और हथियार उठाए बिना अंग्रेजों को देश से खदेड़ बाहर किया और ‘महात्मा' कहलाए.

1904 : लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन. एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ ही वह अपनी सादगी और जय जवान जय किसान के नारे के साथ जन जन में लोकप्रिय हुए. 1965 के भारत पाक युद्ध के समय उन्होंने साहसिक निर्णय लेकर दुश्मन को मात दी.

1906 : राजा रवि वर्मा का निधन.

1929 : गांधी जी ने नवजीवन कार्यालय को एक सार्वजनिक न्यास बनाया.

1951 : श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जन संघ की स्थापना की.

1952 : सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत.

1955 : मद्रास के पेरंबूर में इंटिग्रल कोच फैक्टरी ने रेल का पहला डिब्बा बनाया.

1961 : बम्बई में शिपिंग कोरपोरेशन ऑफ इंडिया की स्थापना.

1968: मैक्सिको सिटी में होने वाले ओलंपिक खेल शुरू होने से पहले छात्रों का खूनी आंदोलन.पुलिस के साथ संघर्ष में 25 की मौत.

1968: ब्रिटेन की एक महिला ने एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया. देश के इतिहास में पहली बार बर्मिंघम की शीला थोर्न्स ने गर्भ की निर्धारित अवधि से दो महीने पहले आपरेशन के जरिए चार लड़कों और दो लड़कियों को जन्म दिया.

1971 : बिरला सदन को भारत के राष्ट्रपति ने देश को समर्पित किया. महात्मा गांधी की हत्या इसी भवन में की गई थी और इसका नाम बदलकर गांधी सदन कर दिया गया.

1985 : दहेज निषेध संशोधन अधिनियम लागू.

1988 : मंडपम और पंबन को जोड़ने वाले समुद्र के ऊपर बने उस समय के सबसे बड़े सड़क पुल को यातायात के लिए खोला गया.

2000 : भारत और रूस के बीच पुराने दोस्ताना संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ते हुए रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन चार दिन की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे.

2001 - 19 देशों के संगठन नाटो ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी.

2006 - परमाणु ईधन आपूर्ति मामले में दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को समर्थन देने का फैसला किया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

2 अक्टूबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

अहिंसा दिवस को दो अक्टूबर को मनाने के पीछे वजह महात्मा गांधी हैं। महात्मा गांधी या भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 2 अक्टूबर को ही हुआ था। गांधी जी की याद में उनके जन्मदिन के दिन अहिंसा दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया गया।

2 अक्टूबर को क्या होता है?

आज पूरा देश राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी यानी महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मना रहा है. महात्मा गांधी की जयंती प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाई जाती है. महात्मा गांधी ने भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ कई राष्ट्रीय नेताओं के साथ स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग