17may2022 danik भ स कर क म

आज का दैनिक राशिफल / Horoscope Today in Hindi, Aaj Ka Rashifal
मेष राशि(Aries): काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज सकारणीय दूर की यात्रा भी हो सकती है। छोटे-मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, अतः प्रयत्नशील रहें।

वृष राशि(Taurus): आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। सायंकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, दिन मिलाजुला रहने वाला है।

मिथुन राशि(Gemini): आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। अतः व्यर्थ की मान बढ़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहें।

कर्क राशि(Cancer): आज का दिन किसी बहन-भाई की चिंता टहल सेवा में व्यतीत होगा, क्योंकि आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज भी वह चिंता आपको परेशान कर सकती है। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएं। दोस्तों के साथ भी कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं।

सिंह राशि(Leo): आज आपको कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान करेगी क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमित नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी-व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य और आराम को त्यागना पड़ेगा। अपने काम में ध्यान केन्द्रित करें।

कन्या राशि(Scorpio): आपकी राशि का स्वामी बुध वृष में आ चुका है, शनि के कारण पापाकान्त है। अतः विशेष प्रकार की भागदौड़ आपको करनी पड़ेगी। उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा।

तुला राशि(Sagittarius): आज आप अकारण ही चिन्तित रहेंगे। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं ही कुछ आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। अतः मन की दुर्बलता और दुर्गुणों का त्याग करें।

वृश्चिक राशि(Scorpio): आज अकस्मात मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े-झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है।

धनु राशि(Sagittarius): आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। रुका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही बिलकुल न बरतें। व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा।

मकर राशि(Capricorn): आज सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। ग्रह चाल भाग्य विकास में सहायक है। क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी हास्य-विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि(Aquarius): उच्च अधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिनभर बना रहेगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। अध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ेगी। यात्रा और मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।

मीन राशि(Pisces): आपकी राशि का स्वामी-देवगुरु बृहस्पति ज्ञान विज्ञान का भण्डार है। अतः उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खोलेगा। अध्ययन और अध्यात्म में रुचि बढ़ना स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु और ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रुपया उधार न दें, वापस नहीं मिलेगा। माता-पिता, गुरु की सेवा, देव पूजन में भी ध्यान लगाना ना भूलें।

जन्मदिन की शुभकामनाएं
नया वर्ष रजत पाद से प्रवेश कर रहा है। मई महीने के शेष दिनों में राजनीतिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। जून महीने की बात करें तो ग्रहचाल मध्यम है, गुप्त शत्रुओं के षड़यंत्र से बचें। जुलाई के महीने में पूर्वापेक्षा शुभ रहेगा। व्यय से अधिक लाभ होगा। कुशल जातकों के भाग्य का उदय अगस्त से लेकर सितंबर महीने तक होगा। बुध के सहयोग से अधिकांश जातकों की बौद्धिक, धार्मिक और व्यावसायिक प्रयास सार्थक होंगे। अक्टूबर से लेकर नवंबर महीने के अंत तक कुछ अनावश्यक प्रपंचों के कारण परेशानी रहेगी। बौद्धिक कार्यों से जुड़े महानुभाव इस वर्ष दिसंबर में अपने कामकाज का विस्तार करेंगे। जो जातक नौकरी पेशा हैं, उनका मनोवांछित जगह पर बदलाव भी जनवरी 2023 से लेकर फरवरी माह के अंत तक मामूली प्रयासों से हो जाएगा। मार्च और अप्रैल महीने की बात करें तो सभी स्थितियां सामान्य सुखद रहेंगी। महिलाओं के लिए वर्ष अधिक लाभप्रद है। विद्यार्थियों को नियमित सहज परिश्रम से ही सफलता प्राप्त हो जाएगी। मंगल आपकी राशि के अनुकूल नहीं है अतः श्री सुंदरकांड पाठ एक नित्य रात्रि में 8 बजे के उपरांत शुद्ध धृत का दीपक जलाकर 40 दिन पर्यंत करें। -आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा

पंचांग 17 मई 2022 मंगलवार
राष्ट्रीय मिति वैशाख 27, शक संवत 1944, ज्येष्ठ, कृष्णा, प्रतिपदा, मंगलवार, विक्रम संवत 2079। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 04, शव्वाल 15, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तद अनुसार अंग्रेजी तारीख 17 मई सन 2022 ई.। सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि प्रातः 06 बजकर 26 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ, अनुराधा नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 46 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ, शिव योग रात्रि 10 बजकर 37 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ, कौलव करण प्रातः 06 बजकर 26 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार श्री नारद जयंती, वीणादान, गण्डमूल पूर्वाह्न 10 बजकर 46 मिनट से।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग